मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक पोस्टर प्रतियोगिता
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक पोस्टर प्रतियोगिता
बरेली। वी. रा. अ. लो. राजकीय महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में रोशनी, ज्योति, आयुषी, स्नेह, तान्या भटनागर छात्राओं के पोस्टर अत्यंत उल्लेखनीय रहे। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ ग्रहण कराई गई तथा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया और उसके उद्देश्य के बारे में बताया गया और मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. दिनेश सिंह के द्वारा मताधिकार और महिला सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान दिया गया। समस्त कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. मनीषा रॉव के निर्देशन में सम्पन्न हुए।