Thursday, 12-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

प्रधानमंत्री का 26 को बरेली में होगा मेगा रोड शो

प्रधानमंत्री का 26 को बरेली में होगा मेगा रोड शो



 

बरेली। बरेली लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार छत्रपाल गंगवार के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 को बरेली आ रहे हैं। यहाँ प्रधानमंत्री द्वारा रोड शो किया जायेगा। जिसके लिए रूट तय कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को बरेली में लोकसभा उम्मीदवार छत्रपाल गंगवार के समर्थन में रोड शो करने आ रहे हैं। भाजपा संगठन ने प्रधानमंत्री के मेगा रोड शो का रूट फाइनल कर दिया है। बताया जाता है कि राजेंद्र नगर के स्वयंवर बारात घर से शिवाजी चौराहे होते हुए शहीद पंकज आरोड़ा चौक पर प्रधानमंत्री का रोड शो समाप्त होगा। 12 सौ मीटर के रोड शो को प्रधानमंत्री करीब एक घंटे में पूरा करेंगे। भाजपा ने रोड को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी। बरेली लोकसभा उम्मीदवार छत्रपाल सिंह गंगवार के समर्थन में होने वाले प्रधानमंत्री के रोड शो के जरिए मतदाताओं को साधने की तैयारी है। बुधवार को मेगा रोड शो के रूट को लेकर भाजपा संगठन के पदाधिकारियों की जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग हुई।

whatsapp whatsapp