Thursday, 12-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

आका के आगमन का डर चमन किया जा रहा बरेली शहर

आका के आगमन का डर चमन किया जा रहा बरेली शहर



11वें दीक्षांत समारोह में आज पदक देंगी राष्ट्रपति


राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे स्वागत


1200 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व यातायात व्यवस्था


बरेली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी रविवार को देर रात भर तैयारियों में जुटे रहे। राष्ट्रपति के आगमन से पहले ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री आएंगे।

आईवीआरआई के 11वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति आज आ रही हैं। वे मेधावियो को पदक देंगी। राज्यपाल का कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम अभी आना है। अधिकारियों ने तैयारी इसके हिसाब से की है। विकास कार्य और नाथ नगरी के महत्व से जुड़े कार्यों की बुकलेट को तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सुरक्षा और जरूरी इंतजामों पर भी मंथन किया गया है। इस दौरान त्रिशूल एयरपोर्ट से लेकर डमरू चौराहे तक एल्बम डमरू चौराहे से आईवीआरआई तक शहर को अच्छी तरह सजाया गया है। रास्ते में पढ़ने वाले पेड़ों को पेंट किया जा रहा है तो वही राष्ट्रपति प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं डमरू चौराहे नगर निगम द्वारा 270 गमलों से इस तरह सजाया गया की देर रात चौराहे पर सेल्फी लेने वाले एवं वीडियो बनाने वालों की भीड़ लगी रही। आईवीआरआई के 11वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति आएंगी। मिनट टू मिनट कार्यक्रम तैयार हो गया है। सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल के जरूरी इंतजामों के लिए मंडल के अन्य जनपदों के अधिकारी भी बुलाए गए हैं। प्रशासन के अधिकारियों को मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर लगाया गया है। 

-अविनाश सिंह, डीएम


एडीजी (सुरक्षा) बरेली पहुंचे, 1200 पुलिसकर्मियों की लगाई ड्यूटी

आईवीआरआई में प्रस्तावित राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को प्रदेश के एडीजी सुरक्षा रघुबीर लाल व अन्य वरिष्ठ अफसरों की मौजूदगी में आईवीआरआई परिसर में ही फोर्स की ब्रीफिंग की गई। करीब 1200 पुलिसकर्मी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के लिए तैनात किए गए हैं।

whatsapp whatsapp