आखिर प्रशासन के किस अधिकारी की साठ गाठ के चलते जिले मे बिक रहा है मिलावटी पेट्रोल डीजल
आखिर प्रशासन के किस अधिकारी की साठ गाठ के चलते जिले मे बिक रहा है मिलावटी पेट्रोल डीजल
अवैध पंपो पर चोरी छिपे बेचा जा रहा मिलावटी पेट्रोल डीजल
मनोज कुमार शर्मा
बरेली... जिले में अवैध डीजल पेट्रोल के भारी मात्रा में पैट्रोल पम्प संचालित है। प्रशासन के किस अधिकारी की सांठगांठ के चलते यह पम्प डीजल के अलावा मिलावटी पैट्रोल भी बेच रहे है। ना तो अग्निशमन विभाग कार्रवाई करने को तैयार है और ना ही जिला पूर्ति अधिकारी तो अब कौन करेगा इन अवैध पंपों पर कार्यवाही क्या कोई बड़ी घटना का इंतजार है शासन नियामावली के विरूध है। ग्रामीणो ने इसकी शिकायत कई बार जिला अधिकारी से करने के साथ ही शासन स्तर पर भी की है लेकिन इस मामले पर कोई भी जांच नहीं हुई है। कई बार इससे संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया लेकिन मामला टस से मस नहीं हुआ जिसके चलते अवैध रूप से चल रहे पैट्रोल पम्पो पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। पूर्ति विभाग के सूत्रों के अनुसार दो दर्जन से ज्यादा मिलावटी पेट्रोल डीजल के पम्प संचालित है। यूपी नेडा के अधिकारी से खबर के मामले में बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे विभाग का मामला नहीं है जिला पूर्ति अधिकारी ही कार्रवाई करेंगे यह पम्प डीजल के अलावा मिलावटी पैट्रोल भी बेचते है। आखिर अधिकारियों को यह अवैध पेट्रोल पंप जबकि डीएसओ विभाग द्वारा बोतल में तेल लेने पर मनादी है यह अवैध पंप बाले खुलेआम बेच रहे हैं चाहे डिब्बे में लीजिए चाहे बोतल में उनके यहां कोई मनादी नहीं है एक बार उनके पेट्रोल की जांच कर ली जाए तो दूधका दूध पानी का पानी हो जाएगा प्रशासन को इसकी जानकारी है। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती है। जबकि पैट्रोल पम्प खोलने से पहले अग्निशमन,प्रदूषण विभाग, नगर निगम, नगर पालिका संबंधित तहसील सहित आधा दर्जन विभागो से एनओसी लेने के उपरांत ही पैट्रोल पम्प संचालित होते है। पेट्रोल डीजल के पम्प पर पैट्रोल की बिक्री नियम अनुसार अपराध है। कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। जिसको लेकर ग्रामीण सचेत हुए और उन्होने प्रशासन से लेकर शासन तक शिकायत करके नियम विरूध्द चल रहे डीजल पैट्रोल पम्प पर कार्यवाही की मांग की है। अब देखना यह है कि इन अवैध पेट्रोल पंपों पर क्या कार्रवाई होती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में पड़ जाता है