नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नकली पैर से ही जीत आया पैरा स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप

नकली पैर से ही जीत आया पैरा स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप 


गोल्ड मैडल लाने पर कोच अजय कश्यप ने दी बधाई


बरेली।       9fth पैरा स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप 2024-25 प्रतियोगिता का आयोजन बीएल एग्रो बरेली में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 500 पैरा एथलीट प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। रेलवे ग्राउंड में कोच अजय कश्यप से प्रशिक्षण ले रहे इरफान ने इस प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो और भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर बरेली का नाम रोशन किया है। 2016 में इरफान के एक एक्सीडेंट में एक पैर क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से वह नकली पैर के सहारे चलते हैं। उनका सपना है पैरा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर अपने देश का नाम रोशन करें। और इसके लिए रेलवे ग्राउंड में एनआईएस कोच अजय कश्यप के मार्गदर्शन में जीत तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उनके इस चीज पर सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई और आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

whatsapp whatsapp