Thursday, 12-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

खनन अधिकारी खनन रोकने में नाकाम, याँ बाँध रखी है आँखों पर पट्टी

खनन अधिकारी खनन रोकने में नाकाम, याँ बाँध रखी है आँखों पर पट्टी


मनोज कुमार शर्मा

बरेली           जिले में खनन माफिया चरम सीमा पर है जिला प्रशासन खनन अधिकारी खनन पर रोक लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए है, खादी और खाकी का जोर रामगंगा  के साथ - साथ गंगा की रेत को भी उठा कर ले जा रहे हैं खनन अधिकारी  जिले का चार्ज होने के चलते वह खनन पर रोक लगाने में नाकाम साबित हुए हैं, खनन विभाग में केवल एक अधिकारी की ही शासन से नियुक्ति की गई है, लेकिन खनन माफिया शहर से लेकर देहात तक अंधेरा होने के बाद ट्रैक्टर ट्राली और डंपर सड़क पर इस कदर खनन माफिया सरपट दौड़ा रहे है जिससे जन हानि होने का खतरा बना हुआ है।जिला प्रशासन के पास खनन को लेकर तमाम शिकायतें रोजाना आती हैं । लेकिन खनन अधिकारी वित्तीय  साठगांठ  के चलते इसपर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं रामगंगा से रेत का खनन जारी है गंगा का सीना चीर कर गंगा की रेत का खनन कर रहे है थाना सुभाष नगर पुलिस भी इस और बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है करगैना चौकी के सामने से सरपट दौड़ रहे हैं रेत के दर्जन से जादा ट्रैक्टर ट्रॉली मामले की शिकायत एसडीएम साहिब से भी की है लेकिन उन्होंने भी कोई तवज्जो नहीं दिया।

whatsapp whatsapp