Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

घर के अंदर घुसकर मारपीट व अश्लीलता, पुलिस के सामने भी नहीं रुके आरोपी

घर के अंदर घुसकर मारपीट व अश्लीलता, पुलिस के सामने भी नहीं रुके आरोपी


फिर भी मामला दर्ज नहीं कर रही पुलिस



बरेली।         थाना प्रेम नगर के शाहबाद क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने उपमहानिरीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए शिकायत की है कि वह किराए के मकान में रहकर ब्यूटी पार्लर का काम करके अपना जीवन यापन कर रही है लेकिन महिला की देवरानी देवर आए दिन घर में घुसकर गाली गलौज करके परेशान करते हैं काफी बार समझाने पर मारपीट के लिए आमादा हो जाते हैं आरोप है कि 4 जुलाई 2022 को महिला का पति घर पर नहीं था इसी का फायदा उठाते हुए उक्त लोग अपने अन्य साथियों सहित कोहड़ा पेड़ पर रहने वाले एवं इज्जत नगर में रहने वाले बदमाशों को भी साथ ले आए और घर में घुसते ही गंदी गालियां देने लगे विरोध करने पर देवरानी ने महिला को बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया इसी बीच साथ में आए हुए एक बदमाश ने लज्जा भंग करते हुए पीड़ित के साथ अश्लीलता की महिला ने आरोप लगाया कि उसने तत्काल शाहबाद चौकी पर जानने वाले एक सिपाही को फोन पर सूचना दी जिस पर चीता सवार दो पुलिस वाले घर पर आए आरोपी उनके सामने भी मारपीट कर रहे थे पुलिस वालों के सामने आरोपी धमकी देते हुए चले गए कि अगर कोई कार्रवाई की तो जान से मार डालेंगे उक्त लोग महिला का सारा सामान लूटना चाहते हैं और घटना के समय घर पर रखे ₹10000 नगद सहित जेवरात भी ले गए महिला ने बताया कि वह चौकी और थाने के कई चक्कर काट चुकी है परंतु उसका मामला दर्ज नहीं किया जा रहा महिला को अपनी जान माल का खतरा है

whatsapp whatsapp