शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाना व चौकी पुलिस टहला रही इधर से उधर
शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाना व चौकी पुलिस टहला रही इधर से उधर
अपने हिस्से में निर्माण करवाने पर मारपीट, मजदूर व प्रार्थनी घायल
बरेली। थाना प्रेम नगर के बाँके की छावनी निवासी सोमवती सागर पत्नी पोशाकी लाल ने एसएसपी को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह अपने हिस्से में 30 साल के बाद निर्माण करवा रही थी इसी बीच प्रार्थनी के देवर महेन्द्र पाल, विनोद ने अपने ससुराल वालों के साथ मिलकर मारपीट कर दी जिससे प्रार्थनी का हाथ टूट गया और कार्य कर रहे मजदूर छत्रपाल को भी सिर पर मार कर घायल कर दिया। आरोप है कि पीड़िता रिपोर्ट लिखवाने के लिए पुलिस चौकी गई तो उन्होंने थाने जाने को कहा और थाने गए तो पुलिस चौकी जाने को कहा पीड़िता ने बताया चौकी व थाने की पुलिस इधर से उधर टहला रही है कोई सुनवाई नहीं कर रही । कप्तान से मांग की है कि उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाए।