बगरैन मिनी स्टेडियम में विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
बगरैन मिनी स्टेडियम में विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
फीता काटकर किया उद्घाटन, प्रतिभागी बच्चों का बढ़ाया मनोबल
बिसौली। विधानसभा क्षेत्र बिसौली के बगरैन मिनी स्टेडियम में सोमवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत बालक-बालिका विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्वक हुआ। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की और प्रतिभागी बच्चों को संबोधित कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। बालक-बालिका वर्ग के विभिन्न खेलों में बच्चों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बिसौली विधानसभा के लिए यह गर्व की बात है कि यह आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदान किए गए आधुनिक मिनी स्टेडियम में संपन्न हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस स्टेडियम ने क्षेत्र के खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और अवसर दिए हैं।