पेशी के बाद कैदियों को वापिस ले जा रही गाड़ी डीसीएम से टकराई
पेशी के बाद कैदियों को वापिस ले जा रही गाड़ी डीसीएम से टकराई
8 कैदी मामूली रूप से हुए घायल, इलाज के बाद भेजा जेल
जोरदार टक्कर मारने वाली डीसीएम कब्जे में,होगी कार्यवाही
बरेली। न्यायालय से पेशी करा कर 54 बंदियों और कैदियों को लेकर जेल वापस लौट रही वैन में तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे नौ बंदी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर सीओ हाइवे नवीन कुमार समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंच कर जांच पड़ताल की। साथ ही डीसीएम चालक को भी हिरात में लेकर पूछताछ कर रही है।
बता दें कि रोजाना की तरह बुधवार शाम करीब सात बजे बंदियों और कैदियों को न्यायालय में पेशी करा कर जिला जेल ले जाया जा रहा था। वैन में 54 केदी सवार थे। जैसी ही वैन बीसलपुर रोड पर हाइवे पर बने ब्लैक स्पॉट नवदिया झादा चौराहे पर पहुंची कि रामपुर से उन्नाव की तरफ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर सीओ हाइवे नितिन कुमार, सीओ तृतिय अनीता चौहान, बिथरी इंस्पेक्टर संजय कुमार समेत इज्जतनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में बंदी इंद्रर निवासी जलालपुर थाना बिसौली, कमरुद्दीन निवासी दातागंज, बली खां निवासी दासपुर ,इज्जतनगर, विश्वनाथ निवासी रजउ परसपुर थाना बिथरी ,शिवम निवासी डेलापीर , राहुल निवासी किला ,चंद्रपाल निवासी सुभाषनगर ,शिवम निवासी सुभाषनगर और कौशिक निवासी बिहारीपुर घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी बिथरी इलाज के लिए लाया गया। जंहा इलाज के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ हाइवे नितिन कुमार ने बताया की पुलिस वाहन जो कैदियो और बंदियों को पेशी कराने के उपरान्त न्यायिक अभिरक्षा में दाखिल कराने जा रहा था। थाना बिथरीचैनपुर क्षेत्रान्तर्गत नवदिया झाला के पास एक डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे नौ बंदी मामूली रुप से घायल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार कराकर जिला कारागार भेज दिया गया।