Wednesday, 11-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मिशन शक्ति 3 के अंतर्गत 188 सजा करवा बरेली अभियोजन ने रचा इतिहास

60 लाख से ज्यादा प्रविष्टियां कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम


14 दिन में पोक्सो में आजीवन कारावास करवा कर रचा इतिहास


ड्रग माफिया तैमूर खान की 13:50 करोड़ व छोटे उर्फ शाहिद की 55 करोड़ की संपत्ति जप्त


पिट एनडीपीएस के तहत कार्यवाही करने वाला बरेली बना उत्तर प्रदेश का पहला जनपद


बरेली।      भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा आईसीजेएस सिस्टम के तहत उत्तर प्रदेश अभियोजन विभाग को पूरे देश में उनके उत्कृष्ट अभियोजन कार्य हेतु ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ट्रॉफी 28 जनवरी को जनपद बरेली में पहुंची। ट्रॉफी को एडीजी अभियोजन आशुतोष पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के सभी अभियोजकों की मेहनत,लगन व उत्कृष्ट कार्य का परिणाम बताते हुए उन्हें समर्पित किया। संयुक्त निदेशक अभियोजन अवधेश पाण्डेय द्वारा समस्त अभियोजन अधिकारियों तथा डीजीसी संवर्ग के सभी शासकीय अधिवक्ताओं के साथ ट्रॉफी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिला मजिस्ट्रेट शिवाकांत द्विवेदी तथा आईजी रमित शर्मा के कुशल नेतृत्व व मॉनिटरिंग में व संयुक्त निदेशक अभियोजन अवधेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में सभी अभियोजन अधिकारियों द्वारा ई-प्रॉसिक्यूशन

पर अधिकतम फीडिंग की गई एवं सरकार द्वारा संचालित महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति 3 पर विशेष फोकस करते हुए महिला अपराधों में अधिकतम 188 मामलों में सजा करवाई गई। जिनमें से 53 अभियुक्तों को 36 मामलों में आजीवन कारावास व 49 अभियुक्तों को 39 मामलों में 10 वर्ष से अधिक की सजा करवाई गई। उल्लेखनीय है कि आईजी रमित शर्मा के कुशल निर्देशन में संयुक्त निदेशक अभियोजन अवधेश पाण्डेय के विधिक अभिमत से पुलिस द्वारा थाना कैंट के एक बलात्कार के मामले में नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाते हुए 1 हफ्ते में विवेचना कर आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित करके मात्र 14 दिन के भीतर अभियोजन द्वारा ट्रायल पूर्ण करा कर बलात्कार के मुलजिम को आजीवन कारावास एक लाख 15 हज़ार रुपये जुर्माने की सजा करवा कर इतिहास कायम किया गया।

वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफियाओं की लगभग 80 करोड़ की संपत्ति आईजी बरेली रमित शर्मा के नेतृत्व एवम संयुक्त निदेशक अभियोजन अवधेश पाण्डेय के कुशल अभियोजन से जप्ती की कार्यवाहियां की गईं। व  जिला मजिस्ट्रेट बरेली द्वारा संयुक्त निदेशक अभियोजन अवधेश पाण्डेय की प्रभावी पैरवी पर पहली सुनवाई की तिथि पर ही ड्रग माफिया तैमूर खान की 13.50 करोड़ की संपत्ति जप्त की गई। उल्लेखनीय है कि आईजी बरेली रमित शर्मा, एसएसपी बरेली रोहित सजवाण के कुशल निर्देशन में तथा संयुक्त निदेशक अभियोजन अवधेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में जनपद बरेली पिट एनडीपीएस के तहत कार्यवाही करने वाला पहला जिला बना। अभियोजन विभाग को मिली ट्राफी के आने के अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट शिवाकांत द्विवेदी, आईजी बरेली रमित शर्मा व एसएससी बरेली रोहित सजवान ने एडीजी अभियोजन आशुतोष पाण्डेय को असीम बधाई देते हुए सभी अभियोजन अधिकारियों को बधाई दी व खुशी के इस ऐतिहासिक पल को साझा किया। इस मौके पर पूरे अभियोजन परिवार में वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी समर बहादुर यादव, प्रेमचंद राय, रूद्रेंद्र श्रीवास्तव, के साथ अभियोजन अधिकारी अधिकारीगण अवधेश गुप्ता  विपर्णा गौड़, आकांशा सक्सेना,जितेंद्र सिंह, अखंड प्रताप यादव, तौकीर हुसैन, कमलेंद्र  विमल, सुनील संगम तथा अमित कुमार एवं डीजीसी संवर्ग से डीजीसी सुनीति पाठक तथा अन्य  सभी एडीजीसी गण एवं विशेष लोक अभियोजक मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp