देर रात तक गूंजा वाहिगुरू सिमरन से गुरुद्वारा
देर रात तक गूंजा वाहिगुरू सिमरन से गुरुद्वारा
संगत हुई मंत्रमुग्ध, खचाखच भरा रहा हॉल
बरेली अखण्ड़ कीर्तनी जत्थे के तत्वाधान में चल रहे दो दिवसीय अखण्ड कीर्तन समागम का देर रात समापन हो गया अंतिम दिन सुबह गुरुद्वारा जनकपुरी एवं रात्रि दिवान गुरुद्वारा मॉडल टाऊन में सजाया गया जो देर रात तक चला दोनों ही दिवानों में गुरुद्वारों का हॉल संगत से खचाखच भरा रहा जहाँ पैर रखने मात्र का स्थान भी शेष नहीं था। इस दौरान दोपहर से गुरुद्वारा पीले क्वाटर में समागम का मुख्य निचोड़ अम्रत संचार का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने अम्रत छक कर खालसा पंथ में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। दोनों ही प्रोग्राम में गुरु सिमरन से हाल गूंज उठे।