श्री हरि मंदिर का 62 वां वार्षिक महोत्सव 19 अगस्त से 4 सितंबर तक
श्री हरि मंदिर का 62 वां वार्षिक महोत्सव 19 अगस्त से 4 सितंबर तक
17 दिवसीय कार्यक्रम में पहुंच रही महान हस्तियां
बरेली। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन के वार्षिक महोत्सव को मुख्य रखते हुए 62 वा विराट भक्ति ज्ञान वार्षिक महोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं राधा अष्टमी को मुख्य रखते हुए 17 दिवसीय कार्यक्रम 19 अगस्त से शुरू हो रहा है जो 4 सितंबर तक चलेगा कार्यक्रम के प्रथम दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को मुख्य रखते हुए श्री हरि नाम संकीर्तन रस धारा 19 अगस्त को रात 7:00 से 12:00 तक होगी उपरांत 20 अगस्त से 4 सितंबर तक होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य रूप से पठानकोट के अतुल कृष्ण शास्त्री जी अहमदाबाद के नंदकिशोर शर्मा उर्फ नंदू भैया जी हरियाणा से सुश्री मोना मेहता वृंदावन से पारस लाडला एवं माधुरी शर्मा दिल्ली से महावीर शर्मा जयपुर से कुमार गिरिराज पानीपत से 108 श्री कांता देवी हार्मिलापी जी पहुंच रही हैं जो संगत को अलग-अलग दिन प्रभु के नाम से जोड़कर मुग्ध करेंगे। यह जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अध्यक्ष सतीश खट्टर सचिव रवि छाबड़ा उपाध्यक्ष सुशील कुमार अरोड़ा कोषाध्यक्ष संजय आनंद संचालक अश्वनी ओबरॉय अनिल चड्डा एवं गोविंद तनेजा द्वारा दी गई कमेटी के सदस्यों ने अपील की है कि सारे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु की कृपा प्राप्त करें