मुसलमान ग्राम प्रधानों ने भाजपा एमएलसी प्रत्याशी को जिताने का किया संकल्प
मुसलमान ग्राम प्रधानों ने भाजपा एमएलसी प्रत्याशी को जिताने का किया संकल्प
बरेली। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष परवेज मियां के नेतृत्व में टी के गार्डन बड़ा बाईपास चुनाव कार्यालय भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुंवर महाराज सिंह के समर्थन में मुस्लिम समाज के 176 ग्राम प्रधान 10 ज़िला पंचायत सदस्य 200 से ज्यादा बीडीसी सदस्य ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करने का संकल्प लिया और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की आज़ सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ज़िला सहकारी बैंक के चेयरमैन वीरेन्द्र गंगवार, भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष पवन शर्मा जी बिथरी ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल जी ज़िला महामंत्री सोमपाल शर्मा ज़िला मंत्री राहुल शाहू भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार भारतीय जनता पार्टी एम एल सी प्रत्याशी कुंवर महाराज सिंह जी ने हाथ जोड़कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। मंच का संचालन भारतीय जनता अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष परवेज़ मियां ने किया मंच पर सभी नेताओ का स्वागत किया।
पूर्व मंत्री सासंद संतोष गंगवार ने अपने संबोधन में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ केन्द्र वा उत्तर प्रदेश के अंदर सरकार चल रही है और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की मीटिंग में प्रमुख नेताओं में समाज सेवा मंच के अध्यक्ष जनाब नदीम शमसी जी टीएमजेड की अध्यक्ष रोशनी खान ज़िला पंचायत सदस्य नबाब साहब,शर्मा जी भाजपा नेता अरविंद गंगवार, समसुल प्रधान, हारिश प्रधान, गुड्डू प्रधान, बशीर प्रधान, शाकिर प्रधान आदि प्रधानों ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने का समर्थन किया।