Thursday, 12-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

धूम धाम से मनाया गया श्री हरिकृष्ण साहिब का प्रकाश पर्व

धूम धाम से मनाया गया श्री हरिकृष्ण साहिब का प्रकाश पर्व 



मात्र पांच साल की उम्र में हुई थी गुरुगद्दी प्राप्त



बरेली। सिख धर्म के 10 गुरुओं में से आठवें स्थान पर गुरु गति प्राप्त करने वाले श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का 309 वा प्रकाश पर्व धूमधाम से गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा कोहरापीर पर मनाया गया जिसमें सुबह से भाई किशन सिंह हजूरी रागी जत्था द्वारा कीर्तन आसा की वार संपूर्ण की गई उपरांत इलाही कीर्तन कौशल के कीर्तनियों द्वारा गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल किया गया समाप्ति के उपरांत गुरु का लंगर अटूट बंटा। 

बताते चलें श्री गुरु ग्रंथ साहिब में शब्द दर्ज है कि श्री हरकिशन  साहिब के नाम उच्चारण मात्र से सब दुख खत्म हो जाते हैं। एक दिन आप पालकी में सैर करने जा रहे थे कि एक कुष्ठी जख्मों के दर्द से व्याकुल गुरु हरकृष्ण के रास्ते में लेटकर विलाप करने लगा। महाराज को उस पर दया आ गई। अपना रूमाल फेंककर उससे कहा कि इसे अपने अंगों पर छुवाकर गुरु नानक से विनती करना तुम्हारा दुख दूर हो जायेगा। उसने वैसा ही किया तो वह कुष्ठ रोगी तत्काल ठीक हो गया। इसके पश्चात अनेक रोगी आपके दर्शन करने आने लगे और महाराज उन्हें आरोग्यता प्रदान करने लगे।

गुरु हरकृष्ण जी जब दिल्ली पहुंचे तो राजा जयचंद की रानी जिसके कोई बच्चा नही था, इंतजार कर रही थी कि कब गुरू जी आयें और मुझे भी राजकुमार की दात बख्शें। उसने सद्गुरु की परीक्षा लेने के लिए दासियों का वेश बनाकर दासियों में छुपकर बैठ गई। जब गुरु जी उसके महलों में आये तो सबके सिर पर अपनी छड़ी लगाते गये, जब रानी के पास आये तो उसे पहचान कर उसकी गोद में जा बैठे। माता तेरे घर में भी हम सा सुंदर राजकुमार आने वाला है क्योंकि गुरु घर की कृपादृष्टि अब तेरे महलों पर हो गई है। राजकुमार बहुत सुंदर जवान तथा प्रभावशाली होगा और तुम्हारे खानदान का नाम रोशन करेगा।

गुरु जी जब कुरूक्षेत्र तीर्थ पर पहुंचे तो वहां लालचंद नामक पंडित ने ईर्ष्या वश कहा कि इतना बड़ा श्री कृष्ण जी से भी बड़ा नाम रखवाया है। उन्होंने तो गीता का उच्चारण किया था आप जरा गीता के अर्थ ही करके सुनाएं तो जाने।

गुरु जी ने सुना तो हंस पड़े और कहा– किसी अनपढ़ गंवार को ले आओ पंडित जी वहीं घूम रहे थे कि बधिक झीवर बालक छज्जू को पकड़ लाये तो गुरु जी ने अपनी छड़ी उसकी पीठ पर रखकर कहा इन पंडित जी को जो पूछे समझा देना। पंडित ने जो श्लोकों का अर्थ पूछा उस अनपढ़ झीवर ने तुरंत बतला दीये। यह देखकर पंडित जी का गर्व चकनाचूर हो गया और उसके मन का मैल भी धुल गया। उसे लगा कि जैसे वह सचमुच में भगवान श्रीकृष्ण जी के दर्शन कर रहा हो। चरण कमलों में गिरकर नमस्कार की तो गुरू जी ने आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरवंत पाल सिंह बेदी, परमजीत सिंह सलूजा तरलोचन सिंह एमपी सिंह मालिक सिंह कालरा उपकार सिंह पिंकू राजू साहनी आदि लोग उपस्थित रहे

whatsapp whatsapp