Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

छात्राओं के लिए मासिक धर्म के प्रति जागरूकता कार्यशाला आयोजित

छात्राओं के लिए मासिक धर्म के प्रति जागरूकता कार्यशाला आयोजित


बरेली।         श्री गुलाब राय मॉण्टेसरी स्कूल,डोहरा रोड शाखा में मासिक धर्म के प्रति जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती अनु खंडूजा ने छात्राओं से मासिक धर्म, स्वच्छता एवं मासिक प्रबंधन पर चर्चा की अध्यापिका ने बताया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो 11 से 14 वर्ष की आयु की किशोरियों के बीच शुरू होती है। इस दौरान कई तरह के शारीरिक, हार्मोनल बदलाव से भी गुजरना पड़ता है इसलिए इस समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। इस कार्यशाला में माहवारी के समय स्वच्छता, सेनेटरी नैपकिंस एवं सेनेटरी वेंडिंग मशीन का प्रयोग के विषय में बताया गया जिससे छात्राओं में मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियां, संकोच एवं शर्म की भावना दूर हो सके। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को मासिक प्रबंधन संबंधी उचित जानकारी देना था।

whatsapp whatsapp