Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

आंख में मिर्च झोंक कर व्यापारी का बैग उड़ा ले गए लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज

आंख में मिर्च झोंक कर व्यापारी का बैग उड़ा ले गए लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज




 बरेली      चीनी व्यापारी की आंख में मिर्च डालकर टप्पेबाज ने उसका बैग गायब कर दिया। बैग में जरूरी कागज और चाबिया थी। पुलिस ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आस-पास में लगे सीसीटीवी को चेक किया। बारादरी के स्टेडियम रोड स्थित रेजीडेंसी गार्डेन निवासी चीनी व्यापारी विनोद खंडेलवाल का शहामतगंज में चीनी का कारोबार है। उनके बेटे राम केशव खंडेलवाल ने बताया कि उनके पिता कभी-कभार दुकान पर आते है। एक अक्टूबर को रात करीब आठ बजे उसके पिता दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे। जब वह शाहदाना चौराहे के पास पहुंचे तो किसी ने उनकी आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद उनका बैग लेकर फरार हो गए। बैग में जरूरी कागज और चाबियां थी। पीड़ित की शिकायत बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मौके पर लगे सीसीटीवी की तलाश शुरू कर दी है। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मालिक ने बताया, आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

whatsapp whatsapp