2 किलो 750 ग्राम डोडा चूरा पाउडर सहित दो गिरफ्तार
2 किलो 750 ग्राम डोडा चूरा पाउडर सहित दो गिरफ्तार
बरेली अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के मार्गदर्शन में फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम द्वारा दौराने देखरेख क्षेत्र / चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन के दौरान रम्पुरा कमन की तरफ नेशनल हाइवे के किनारे थाना फतेहगंज पूर्वी से 2 अभियुक्तों सुखमन पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम गौशाला बेगमाबाद थाना मिलक जिला रामपुर हाल निवासी अमृतसर तरणतारण पंजाबी ढाबा ग्राम रम्पुरा कमन थाना फतेहगंज पूर्वी एवं सतनाम सिंह पुत्र बसंत सिंह निवासी ग्राम गौशाला बेगमाबाद थाना मिलक जिला रामपुर हाल पता अमृतसर तरणतारण पंजाबी ढाबा ग्राम रम्पुरा कमन थाना फतेहगंज पूर्वी जिला बरेली को मय कुल 2 किलो 750 ग्राम डोडा चूरा पाउडर के साथ गिरफ्तार किया । नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।