पूजा कर रहे ग्रामीण को दूसरे समुदाय के लोगो ने पीटकर किया घायल
पूजा कर रहे ग्रामीण को दूसरे समुदाय के लोगो ने पीटकर किया घायल
मुदित प्रताप सिंह
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने को लेकर दोनो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए।गाली गलौज और दीवार तोड़ने का विरोध करनें पर पूजा कर रहे ग्रामीण को दूसरे समुदाय के करीब आधा दर्जन लोगो ने पीटकर घायल कर दिया।सूचना पर थाना पुलिस के साथ साथ एएसपी, एसपी ग्रामीण मुकेश मिश्रा, सीओ नितिन कुमार मौके पर करीब नौ बजे पहुंच गए।पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट लिख रही है।फिलहाल गांव में शांति है।लेकिन दोनो समुदाय के बीच तनाव बना हुआ है।धार्मिक स्थल और गांव में अधिकारियों ने पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव अगरास के बाहर पूर्व दिशा में पीपल का वृक्ष है।उसी के पास धार्मिक स्थल बना है।सोमवार देर शाम करीब आठ बजे गांव निवासी दीपचंद्र मंदिर में पूजा कर रहे थे।मंदिर के पास ही अपने फसल की रखवाली कर रहे दूसरे समुदाय के दनने और उसका बेटा गाली गलौज करने लगे।पूजा में बाधा होते देख दीपचंद्र ने गाली का विरोध कर दिया। दोनो को विरोध इतना नागवार लगा। दोनो ने दीपचंद्र को डंडे से पीटकर घायल कर दिया।दोनो के बुलाने पर उनके समाज के अन्य लोग भी पहुंच गए।आरोप है सभी ने एक राय होकर मंदिर दीवार ढहा दी। पीड़ित ने गांव जाकर सभी को बताया तो दोनो समुदाय आमने सामने आ गए।पीड़ित पक्ष की सूचना पर थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में थाना कार्यभार देख रहे दरोगा ब्रहमपाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए।कुछ देर में एएसपी, एसपी ग्रामीण मुकेश मिश्रा, सीओ हाइवे नितिन कुमार भी मौके पर पहुंच गए।पीड़ित पक्ष को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के आश्वासन पर लोग शांत हो गए। एएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने मंदिर की टूटी दीवार बनाना रात में ही शुरू कर दी है।फिलहाल गांव के दोनो समुदाय के बीच शांति तनाव है।अधिकारियों ने गांव और धार्मिक स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट लिखने की बात कह रही है। सीओ हाइवे नितिन कुमार ने बताया शराब के नशे के कारण खेत पर फसल को रखवाली कर रहे दोनो समुदाय के दो लोगो के बीच झगड़ा हो गया था।जो अब शांत है।दीपचंद्र के आंख के ऊपर चोट आई है। घायल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।