अब यहाँ उपलब्ध करवाई जाएँगी ज़रूरत मंद बच्चों को निशुल्क पुस्तके
अब यहाँ उपलब्ध करवाई जाएँगी ज़रूरत मंद बच्चों को निशुल्क पुस्तके
भारत विकास परिषद शिव नगरी ने किया शुभारंभ
बरेली। भारत विकास परिषद शिव नगरी शाखा बरेली द्वारा कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन डी डी पुरम स्थित होटल ब्लू बेल में किया गया ,जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.नितिन दालभ रीजनल ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी एवं विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष नवनीत अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवम भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् शिव नगरी शाखा के मनोनीत आशिमा गुप्ता को अध्यक्ष डा.विवेक गुप्ता को सचिव अभिषेक द्विवेदी को वित्त सचिव, मंजू गुप्ता को उपाध्यक्ष ,राजेश सेठ को संगठन मंत्री एवम मीरा अनूप को महिला संयोजिका दायित्व हेतु मुख्य अतिथि द्वारा दायित्व एवम गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई। सभी उपस्थित अतिथियों व सदस्यों द्वारा बधाई दी।
शाखा द्वारा एक स्थाई प्रकल्प के रूप में पुस्तक संचय केंद्र का उद्घाटन भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया है जिसके अंतर्गत ज़रूरत मंद छात्रों को निशुल्क पुस्तके उपलब्ध कराई जाएंगी , साक्षर भारत के अंतर्गत ये मुहिम आरंभ की गई है कि पुस्तकों के अभाव में किसी बच्चे की शिक्षा न रुके ।इसके साथ भारत विकास परिषद के मुख्य प्रकल्प भारत को जानो प्रश्नोत्तर ,समूह गान प्रतियोगिता गुरू वंदन छात्र अभिनंदन के साथ साथ दंत ,नेत्र एवम स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण शुल्क, भोजन वितरण, महिला सशक्तिकरण एवम बाल विकास पर कार्य शाला, पर्यावरण संरक्षण पर कार्य, रक्त दान ,नेत्रदान, एवम मोतियाबिंद का आपरेशन, योग शिविर तथा अन्य समयानुरुप सेवा कार्य करने हेतु हम सभी सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर रुहेलखंड पूर्वी प्रांतीय अध्यक्ष नवनीत अग्रवाल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि शाखा भारत की सस्कृति एवम संकल्पों के आधार पर कार्य करते हुए नए नए आयाम स्थापित करने में सफल होगी ,रामपुर से पधारे रुहेलखंड पश्चिमी प्रांतीय अध्यक्ष जगन्नाथ चावला ने सभी दायित्व धारियों को शाखा विस्तार हेतु शुभकामनाएं दी, रुहेलखंड पूर्वी प्रांतीय महासचिव जगदीश गुप्ता ने सभी दायित्व धारियों को बधाई देते हुए उनके कर्त्तव्यों को भली भांति क्रियान्वित करने की जानकारी दी ,साथ ही प्रांत द्वारा किए जाने वाली प्रशिक्षण कार्यशाला में अवश्य सहभागिता करने को कहा । मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि बरेली शिव नगरी शाखा में उनका दोबारा आना हुआ है और उन्हें खुशी है कि शाखा भारत विकास परिषद् के समस्त प्रकल्पों को पूर्ण करते हुए निरंतर अग्रसित हो रही है ,उन्होंने कहा कि शाखा द्वारा किए जाने वाले कार्य निश्चय ही सराहनीय है ,इसके लिए शाखा सदस्य बधाई के पात्र है
शाखा महिला संयोजिका मीरा अनूप ने सभी आगंतुक जनों का आभार व्यक्त किया ,सभा में शाखा सचिव डा.विवेक गुप्ता,वित्त सचिव अभिषेक द्विवेदी,संरक्षिका पारुल गुप्ता,संगठन मंत्री राजेश सेठ ,डा., एम. एम अग्रवाल, डा.राजेश कुमार,अनूप पलाधी, संजीव अग्रवाल, श्वेता,अनुरोध जी,प्रतिभा, ऐश्वर्या ,पूनम ,चारु ,संगीता आदि ने सपरिवार उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।