विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्टों ने किये फल वितरण
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्टों ने किये फल वितरण
बरेली। रविवार को पूरे विश्व में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया इस अवसर पर बरेली में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में अध्यक्ष जनार्दन गंगवार के नेतृत्व में जिला अस्पताल के वार्ड में मरीजों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर जनार्दन गंगवार ने कहा कि हम प्रत्येक सीएचसी पीएचसी पर फल वितरण कर रहे है उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग में फार्मासिस्ट का एक बड़ा रोल होता है और फार्मासिस्ट दवाओं के बारे में पूर्ण ज्ञान रखता है और फार्मासिस्ट के बिना मरीज का इलाज अधूरा होता है। हमारा साल में से संगठन मरीजों की सेवा के लिए तत्पर है और हम फार्मासिस्ट लोग तन मन धन से मरीजों की सेवा करते हैं इस अवसर पर चीफ फार्मासिस्ट एस आर चौधरी अजय प्रकाश आर्य पर अनेक फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।