Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाने वाले होंगे सम्मानित

एडीजी ने चलाई जा रही गुड सेमेरिटन के तहत जनपद प्रभारियों को किया निर्देशित


सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाने वाले होंगे सम्मानित



बरेली        राजकुमार अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन द्वारा सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही गुड सेमेरिटन चिन्हित करते हुये पुरूस्कृत करने की स्कीम के सन्दर्भ में यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन कराने हेतु बरेली जोन के समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गुड सेमेरिट चिन्हित करते हुये पुरूस्कृत करने की स्कीम चलायी जा रही है, जिसके अन्तर्गत यदि किसी व्यक्ति द्वारा मोटर व्हीकल से घटित सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाने के लिये गोल्डन ऑवर (1 घंटा) के अन्दर अस्पताल / ट्रामा सेंटर पहुँचाकर चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित किया जाता है। अथवा दुर्घटना में घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार या उपचार के दौरान मृत्यु हो जाती है तथा अस्पताल द्वारा यह संस्तुति व्यक्त की जाती है कि मृत्यु का कारण सड़क दुर्घटना है, ऐसी स्थिति में भी दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल / ट्रामा सेंटर पहुँचाने वाला व्यक्ति गुड सेमेरिटन कहलायेगा और ऐसे व्यक्ति को समिति की संस्तुति के उपरान्त 5000 /- रूपये के नगद पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा | सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गुड सेमेरिटन चिन्हित करते हुये पुरुस्कृत करने की चलायी जा रही स्कीम के सन्दर्भ में यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा दिशा-निर्देश दिये गये है। जिस सम्बन्ध में दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्तियों के उत्साहबर्धन हेतु राजकुमार, अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन द्वारा जोन के समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देश जारी किये गये है ।

whatsapp whatsapp