Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बाबा के बुलडोजर का आप पार्टी ने किया दहन

बाबा के बुलडोजर का आप पार्टी ने किया दहन


अत्याचार न सह पाने से मां बेटी की मौत का विरोध करते हुए की नारेबाजी


बरेली        आम आदमी पार्टी के नवाबगंज कार्यालय पर कानपुर देहात के ग्राम में बुलडोजर द्वारा एक घर ध्वस्त किए जाने पर इस अत्याचार को न सह पाने के कारण मां बेटी की जलकर मौत होने की घटना का विरोध करते हुए रोहिलखंड प्रांतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ने कार्यालय के सामने हवन कुंड बनाकर बुलडोजर बाबा का बुलडोजर यज्ञ किया जिसमें बुलडोजर को आहूत किया गया इस यज्ञ में जिला अध्यक्ष राम सिंह मौर्य व बरेली प्रभारी दानिश खान ने भी आहुति दी। सुनीता गंगवार ने कहा किए भारत के इतिहास में पहली सरकार है जो बेघरों को घर देने के बजाय लोगों को बेघर कर रही है सरकार बताए कि हिंदुस्तान की 70% जनता जो गांव में रहती है उनके पास अपनी जमीन अपने मकान के कागज होते हैं अगर नहीं है तो यह सिस्टम की कमी है उस को अवैध करार करके मनमाने ढंग से जहां पाया वहां बुलडोजर चलाकर लोगों पर अत्याचार किया व उनके घर मकान जगह छीन ली गई सरकार अपने नेताओं के बड़े-बड़े अवैध कब्जों पर बुलडोजर क्यों नहीं चला रही इस देश में अवैध की परिभाषा सिर्फ गरीब आदमी के लिए रह गई है इतना बड़ा अत्याचार आज तक किसी सरकार ने नहीं किया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को इतनी दर्दनाक घटना पर इस्तीफा दे देना चाहिए और इस बुलडोजर की विनाश लीला को समाप्त करना चाहिए आज पूरे देश में इस विनाश लीला का अगर कोई विरोध कर रहा है तो केवल आम आदमी पार्टी कर रही है बाकी पार्टियां मूकदर्शक बनकर देख रही हैं सुनीता गंगवार ने कहा यह विनाश लीला अगर जारी रही तो 1 दिन जनता सड़कों पर निकलने पर मजबूर होगी जिला प्रभारी दानिश खान ने भी बीजेपी पर जमकर वार किया जिला अध्यक्ष राम सिंह मौर्य ने भी कहा इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है इस हवन में सैकड़ों कार्यकर्ता तहसील नवाबगंज के शामिल हुए।

whatsapp whatsapp