भ्रूण हत्या न करने की महिलाओं से अपील: नीता अहिरवार
भ्रूण हत्या न करने की महिलाओं से अपील: नीता अहिरवार
पिछले 5 साल में 30 से अधिक बच्चों को मिला नया जीवन
बरेली। भ्रूण हत्या को रोकने के लिए एक अपील की गई है की जो भी माताएं अपने बच्चों को किसी भी कारण से जन्म देने में या पालने में असमर्थ हैं, वह भ्रूण हत्या न करें, नवजात को ऐसे न फेंके ,बच्चे को जन्म देने के उपरांत सकुशल उनको किसी नजदीक के पुलिस स्टेशन के पास जिला अस्पताल या सरकारी अस्पताल के पास या किसी भीड़ भाड़ वाली जगह मंदिर आदि पर रख दें, जिससे कि कोई भी व्यक्ति उस नवजात बच्चे को यथाशीघ्र डॉक्टर या पुलिस के हवाले करके सुरक्षित जीवन दे सके और 1098 ,112 सहायता नंबर पर फोन करके जानकारी देकर उस नवजात बच्चे की जान बचा सके। उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग ऐसे समस्त बच्चों की जीवन को सुरक्षा, पोषण, संरक्षण आदि की समस्त सुविधाएं प्रदान करेगा। कृपया गर्भ में भ्रूण को या जन्म के बाद नवजात को न मारें, यह बहुत ही अमानवीय और सामाजिक अपराध है।
पुनश्च: पिछले 5 साल में 30 से अधिक बच्चों को अभी तक इस तरह से लावारिस रूप में फेंका गया है जिसको महिला कल्याण विभाग में नया जीवन देते हुए उनके जीवन की सुरक्षा की है और उनको 70 ग्राम की प्रक्रिया द्वारा एक नया माता पिता और परिवार के साथ सुरक्षित जीवन प्रदान किया गया है।