मैं चाहे 10 निकाह करूं तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती
मैं चाहे 10 निकाह करूं तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती
जबकि घरेलू सामान के अतिरिक्त 5 लाख नगद एवं साढ़े 3 लाख इलाज में किया था खर्च
बरेली अंजू पत्नी वकील अहमद पुत्री इस्माइल निवासी हसनपुर बिलासपुर जिला रामपुर की रहने वाली ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका निकाह को 11 वर्ष हो चुके हैं और पति वकील अहमद रहमत नगर गोटिया थाना शेरगढ़ में रहता है पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने घरेलू सामान के अतिरिक्त 5 लाख रुपया नगद दिया था उसके उपरांत भी पति का एक्सीडेंट होने के उपरांत मायके में रह कर इलाज करवाया जिसमें लगभग साढ़े 3 लाख रुपया खर्च हुआ था परंतु 2 साल से पीड़िता अपने मायके रह रही है सही होने के उपरांत पति अपने घर चला गया था अभी तक उसने अपने घर नहीं बुलाया पीड़िता को ज्ञात हुआ कि वह दूसरा निकाह कर रहा है जब पीड़िता अपने परिवार के साथ वहां पहुंची तो सभी ने एक राय होकर मारपीट शुरू कर दी और कहने लगे कि मैं 10 निकाह करूं तुम कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़िता ने बताया कि उक्त लोग पीड़िता एवं उसकी मां के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे जब वह अपनी जान बचा कर वापस आए दबंगों की वजह से वह थाने भी नहीं जा सके महिला ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है