स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से चलेंगी यह बसें
स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से चलेंगी यह बसें
लखनऊ से बरेली के लिए जिले को मिली दो बसों की सौगात
बरेली। अमृत महोत्सव के चलते आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के 75 जिलों को बसों की सौगात दी गई है। इस उपलक्ष्य में जनपद बरेली को दो बसों की सौगात मिली। दोनों बसों को पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार व जिला अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। दोनों बसों के नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखा जाएगा। सेटेलाईट बस अड्डे से दोनों बसों को लखनऊ बरेली मार्ग पर रवाना किया गया।