पंचम दिवस श्री आनंद आश्रम मे धूम धाम से हुआ संकीर्तन
पंचम दिवस श्री आनंद आश्रम मे धूम धाम से हुआ संकीर्तन
बरेली श्री राधा संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित सात शाम श्यामा श्याम के नाम के पंचम दिवस का आयोजन श्री आनंद आश्रम मंदिर मे किया गया। संकीर्तन का प्रारम्भ संकीर्तन मंत्री दिनेश शर्मा ने गणेश वंदना एवं लायक बना दे मुझको मै तेरे काम आउ से किया, इतना कृपा रखना खाटू ना मेरा छूटे, । महामंत्री अनुज अग्रवाल ने स्वागतम श्री कृष्णा एवं श्री गोवेर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहो श्री गोवेर्धन महाराज । पंकज अग्रवाल ने मेरी लाड़ली के जैसा कोई दूसरा नहीं विवेक अग्रवाल ने छटा तीन लोक से प्यारी है श्री गोवर्धन महाराज गोवेर्धन महाराज ,शिव चावला ने बरसाने से वृन्दावन तक हम धूम मचाने आ गए श्री राधे हम धूम मचाने आ गए,राजू गुलाटी ने हम हारे हारे हारे तुम हारे के सहारे मारुती शर्मा ने तेरी मंद मंद मुश्किनिया पर बलिहारी प्यारे जु से सभी भक्तो को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम मे देवेंद्र अग्रवाल, प्रीती अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रविन्द्र अग्रवाल, तुषार गुप्ता, विनोद अरोरा, राजकुमार गर्ग आदि भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी रिशुल अग्रवाल ने बताया आज शनिवार का कार्यक्रम शास्त्री नगर मे सांय 6 बजे से होगा।