बच्चों ने रागों में प्रस्तुत किय शब्द कीर्तन
बच्चों ने रागों में प्रस्तुत किय शब्द कीर्तन
बरेली। खालसा पंथ के 325वें खालसा पर्व की लड़ी में गुरुवार अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बच्चों ने साहिब श्री गुरू ग्रंथ साहिब में अंकित रागों पर राग दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें करमजीत सिंघ, जपनूर कौर, मनहीर कौर, गुनीत कौर, हर सिमर कौर, एकसप्रीत कौर, बख़्शीश कौर, मनरीत कौर, समर्थदीप कौर एवं जत्थेदार भाई मनदीप सिंघ ने अलग अलग रागों में शबद गायन कर सब का मन मोह लिया। काफी तादाद में संगत ने राग दरबार का आनन्द लिया। संचालन जसवंत सिंघ ने किया। विशेष सहयोग गुरदयाल सिंघ गुरदीप सिंघ बग्गा, राजेंद्र सिंघ, राणा प्रताप सिंघ, हरनाम सिंघ, बलविंदर सिंघ, अमनदीप सोढ़ी, गुरप्रीत बग्गा आदि का रहा । समाप्ति के उपरांत गुरू का लंगर सबने छका । आज इलाही कीर्तन कौन्सिल दरबार होगा
जिसमें बरेली के चार रागी जत्थे एक साथ एक मंच से सामुहिक रूप से गुरुबाणी कीर्तन करेंगे