संयुक्त रूप से शिक्षा सहयोग को प्रसारित करने हेतु आपसी सहमति
संयुक्त रूप से शिक्षा सहयोग को प्रसारित करने हेतु आपसी सहमति
बरेली। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय एवं हिंदू कॉलेज मुरादाबाद , हरिशचंद्र कॉलेज मुरादाबाद दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय , मुरादाबाद एवं महिला पॉलिटेक्निक बरेली के मध्य संयुक्त रूप से शिक्षा सहयोग को प्रसारित करने हेतु एमओयू सहमति ज्ञापन कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें डॉ अनुपमा मेहरोत्रा ने हिंदू कॉलेज मुरादाबाद के प्राचार्य प्रोफेसर एस के रावत ,महाराजा हरिशचंद्र कॉलेज मुरादाबाद के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार अरोरा , दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ ज़ौली गर्ग एवं महिला पॉलिटेक्निक बरेली डॉ नमिता वर्मा ने आपसी समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए जिसके द्वारा शिक्षण सहयोग को प्रोत्साहित करने हेतु शैक्षिक कार्यक्रमों को परस्पर महाविद्यालय आयोजित कर सकते हैं ।