लखनऊ गए परिवार के घर को चोरों ने खंगाला
लखनऊ गए परिवार के घर को चोरों ने खंगाला
रेल्वे कर्मचारी की पत्नी ने थाने में की शिकायत
बरेली। सिटी स्टेशन रेलवे क्वार्टर टी -18 - ए निवासी रामवती पत्नी जगवीर सिंह ने बताया कि उनके पति रेलवे में ही कार्यरत हैं। किला थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने पुत्र के साथ लखनऊ गई हुई थीं 8 जनवरी को जब वह वापिस आई तो घर के अंदर सभी ताले टूटे हुए थे व दरवाजे खुले थे चोरों ने पूरे घर को खंगाला है। फिलहाल अभी यह पता नहीं चला कि घर से जरूरी कागजों के साथ क्या क्या चोरी किया गया है।