Wednesday, 11-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पुरानी पेंशन का दिलासा सिर्फ सपा की जुमलेबाजी: नीरज

पुरानी पेंशन का दिलासा सिर्फ सपा की जुमलेबाजी: नीरज


सम्पूर्ण बहुमत की सरकार में नहीं आया यह ख्याल


बरेली।         समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए एक समाजसेवी नीरज सैनी ने एक सवाल सीधे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सरकारी कर्मचारी के हक में पूछा है।क्योंकि उनका कुछ दिन पहले एक व्यान आया की वह 2022 में सपा की  सरकार आने पर सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल करेंगे। नीरज बोले कि मैं याद दिलाना चाहता हूँ कि जब पुरानी पेंशन बंद हुई थी तब उत्तर प्रदेश में इन्हीं की सरकार थी और उस समय उनके पिता मुलायम सिंह उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर थे।

उसके बाद 2012 से 2017 तक अखिलेश खुद उत्तर प्रदेश में अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ चीफ मिनिस्टर थे।  उस समय उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के बारे में क्यों नहीं सोचा और ना ही उनकी पुरानी पेंशन बहाल करने का ख्याल उनके अंदर आया। नीरज ने कहा अब ये ख्याल सिर्फ सबको बेवकूफ बनाने के लिए दिया गया है। साथ ही अपील की है कि अपने वोट का प्रयोग बहुत सोच समझकर करें।

whatsapp whatsapp