खेलते हुए अंगारों में गिरी तीन वर्षीय बच्ची, गम्भीर
खेलते हुए अंगारों में गिरी तीन वर्षीय बच्ची, गम्भीर
बरेली। मंगलवार को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में एक तीन वर्षीय बच्ची को भर्ती कराया गया जो बुरी तरह से झुलस गई है। पीड़ित के जिला बदायूं के थाना उबेती में रहने वाले पिता भारत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की उसके तीन बच्चे हैं जिसमें दो जुड़वा बच्चियां प्रीति व दिवियांशी हैं जो तीन वर्ष की हैं और एक पुत्र नितिन लगभग डेढ़ साल का है। भारत किसानी करता है वह घर पर नहीं था और पत्नी काम कर रही थी भारत ने बताया कि घर के बाहर एक घंटा कर रखा है जिसमें चूल्हे की राख डाल दी जाती है वह अपने आप ही ठंडी पड़ जाती है परंतु सुबह के वक्त जुड़वा बेटियों में से एक बेटी प्रीति खेलते समय उन्हीं अंगारों के बीच में गिर गई जिसको बदायूं के अस्पताल ले जाया गया परंतु वहां से हालत गंभीर होने के कारण बरेली रेफर कर दिया है फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है।