Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

शादी के लिये जा रही बारात में दूल्हे को मार दी गोली

शादी के लिये जा रही बारात में दूल्हे को मार दी गोली


बिहार।      मोतिहारी बिहार में जारी लॉकडाउन के बीच भी अपराधिक घटनाएं रुक नहीं रही हैं। इस बार घटना मोतिहारी की है जहां बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंचने से पहले ही अपराधियों ने दूल्हे को गोली मार दी। गोली लगने से घायल दूल्हे को गंभीर हालत में मोतिहारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, घटना छौड़ादानो के मुरली गांव की है। जानकारी के मुताबिक बाइक पर आए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया, घायल दूल्हे को परिजनों ने आनन-फानन में मोतिहारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, घटना की सूचना मिलने पर छौड़ादानो पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई, जानकारी के अनुसार ढाका थाना क्षेत्र से शनिवार को एक दूल्हा शादी के लिए पूरी बारात के साथ छौड़ादानो थाना क्षेत्र के मुरली जा रहा था। दूल्हे की गाड़ी लड़की पक्ष के गांव तक पहुंचकर पीछे से आ रही बारात का इंतजार कर रही थी, इसी दौरान आए बाइक सवार अपराधियों ने दूल्हे को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग हर्ष फायरिंग समझते लेकिन जब चींखने चिल्लाने की आवाज आने लगी तो आनन-फानन में ग्रामीणों और वर पक्ष के लोगों ने जख्मी दूल्हे को मोतिहारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, दूल्हे की गाड़ी के ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है, पुलिस के अनुसार घटना में गाड़ी का कहीं भी शीशा क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है और न ही आसपास खून का धब्बा ही गिरा मिला है, गोली का खोखा गाड़ी के इंजन के पास पाया गया है ऐसे में पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग, हर्ष फायरिंग सहित कई एंगल से जांच कर रही है।

whatsapp whatsapp