एसएसपी कार्यालय के बाहर से दिनदहाड़े एक ई-रिक्शा चोरी रो रोकर चालक का बुरा हाल
एसएसपी कार्यालय के बाहर से दिनदहाड़े एक ई-रिक्शा चोरी रो रोकर
चालक का बुरा हाल
तारीख लेने आया था चालक
बरेली। एसएसपी कार्यालय के बाहर से दिनदहाड़े एक ई-रिक्शा चोरी हो गया। घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है। ई-रिक्शा चालक ने जब अपना वाहन गायब पाया तो वह वहीं फूट-फूटकर रो पड़ा। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।
तारीख लेने आया था चालक
सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाह नगर निवासी अलाउद्दीन ने बताया कि वह एक मामले की तारीख के सिलसिले में कलक्ट्रेट आया था। कलक्ट्रेट जाते समय उसने एसएसपी कार्यालय के बाहर पेड़ के नीचे अपना ई-रिक्शा खड़ा किया और भीतर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो मौके से ई-रिक्शा गायब था। ई-रिक्शा चोरी होने की सूचना मिलते ही अलाउद्दीन ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन चोर का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।