पति पत्नी के विवाद में दरोगा पर जूते व बेल्टों से पीटने का आरोप
पति पत्नी के विवाद में दरोगा पर जूते व बेल्टों से पीटने का आरोप
पीड़ित का 151 में किया चालान, कप्तान से शिकायत
बरेली थाना बिथरीचेनपुर की रामगंगा नगर कॉलोनी निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य रनवीर सिंह पुत्र गजराम ने कप्तान ऑफिस पहुंचकर शिकायत करते हुए बताया कि वह ग्राम पंचायत चुनाव भी लड़ चुका है व छेत्र में उसकी काफी इज्जत है प्रार्थी का अपनी पत्नी से छोटी सी बात पर विवाद हुआ तो वह नाराज होकर 25 नवम्बर 2023 को घर का सारा जेवर व कैश लेकर अपने मायके चली गई थी और उसने पुलिस चौकी में प्रार्थी के विरुद्ध शिकायत पत्र दिया होगा जिसके चलते प्रार्थी को पुलिस चौकी बुलाया गया आरोप है कि जब पीड़ित 28 नवम्बर को पुलिस चौकी गया तो चौकी इंचार्ज बात करने के लिए अपने कमरे में ले गए और बिना किसी पूछताछ के ही जूतों व बेल्टों से जमकर मारपीट करने लगे साथ ही जातिसूचक गालियां भी दी पीड़ित का 151 में चालान करने के साथ ही दोबारा दिखने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकियां भी दी है। साथ ही कह रहे थे तेरे जैसी की नेतागिरी तो एक पल में निकल दी जाएगी।