Wednesday, 11-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

एक माह से मदद की आस में तेदेपा रहा बछड़ा, योगी से अपील

एक माह से मदद की आस में तेदेपा रहा बछड़ा, योगी से अपील


देखने आए कर्मी बोले मर जाएगा तो ले जाएंगे, आरोप


पार्षद पति सहित जिम्मेदार झाड़ते रहे पल्ला

https://youtu.be/SiacEa5L_Mc?si=uVJIFg_9O_Sb1oxk

बरेली।        एक तरफ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ गों वंश के लिए लगातार मुहीम चला रहे हैं वहीँ गों वंशीय बछड़ा एक माह से तड़प रहा है मामला है थाना बारादरी के संजयनगर वार्ड 16 का बताते चले श्रेया बैंक्विट हॉल के सामने वाली गली में एक बछड़ा जिसका पिछला एक पर बुरी तरह से सड़ चुका है किसी की मदद की आस में तड़प रहा है जिसकी सूचना छेत्र वासिओं ने दी वहाँ की रहने वाली लक्ष्मी ने बताया कि वह पहले सामने के प्लाट में पानी के बीच पड़ा हुआ था गली के लोगों ने बमुश्किल उसे सूखे प्लाट में ला कर लिटा दिया लगभग एक माह हो चुका है पहले तो वह किसी तरह खुद खा पी रहा था पर तीन दिन से उसने खाना भी छोड़ दिया है पार्षद पति को फोन किया तो उन्होंने दो लोगों को भेजा जो देख कर बोले यह हमारा काम नहीं है जब मर जाएगा तो ले जायेंगे। हमारी टीम ने पार्षद पति विवेक कुमार को फोन किया तो वह बोले सम्बंदित डॉक्टर मेघश्याम को फोन कर दिया था वह टीम भेजने की बात कह रहे थे। और मेघश्याम को कई फोन किए गए उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। ऐसे में अगर कोई अनहोनी होती है तो जिम्मेदार कौन होगा। इस वक्त गली निवासी लक्ष्मी, कुसुम, संपत्ति देवी,मूर्ति देवी,भगवती, ध्रोपति, पार्वती,नन्ही,मंजू, मोहन देई, निर्मला आदि बछड़े की सेवा तो कर रहे हैं पर उनको डर है कि कही अनहोनी न हो जाए। इस लिए छेत्र वासिओं ने योगी जी से अपील की है कि बछड़े की जान बचा ले।

whatsapp whatsapp