पीड़ित की तहरीर पर हल्की धाराएं, और क्रॉस में 307 का मुक़द्दम्मा
पीड़ित की तहरीर पर हल्की धाराएं, और क्रॉस में 307 का मुक़द्दम्मा
मारपीट व तमंचा तानने की शिकायत पर बदलवा दी थी तहरीर
पीड़िता ने लगाया पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
बरेली कहने को यह कहावत गलत नहीं कि "सईयां मेरे कोतवाल फिर डर काहें का" एक तरफ मुख्यमंत्री व उच्याधिकारी क्राइम रोकने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं परन्तु दूसरी तरफ़ थाना स्तर पर पीड़ितों को न्याय दिलवाने की जगह उल्टा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है मामला दर्ज करने की बजाए उन पर समझौते का दवाब बनाया जाता हैं यां फिर काफी समय तक गुमराह किया जाता है। यही कारण है कि अधिकांश मामले उच्च अधिकारियों या फिर कोर्ट के आदेशों के बाद दर्ज किए जा रहे हैं। मामला है थाना सुभाष नगर क्षेत्र के महेशपुरा ठकुरान का जहां की रहने वाली मनीषा देवी पत्नी सुखराम सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों एवं पुलिस की शिकायत की है महिला ने बताया कि आरोपी सुबोध कुमार राठौर विपिन पंकज उर्फ टिंकू एवं कृष्णपाल के परिवार वाले जोकि पीड़ित की प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहते हैं और उसी को लेकर 26 जून 2022 को आरोपियों द्वारा गाली-गलौज किया जा रहा था जिसके विरोध पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा परंतु जब इसकी शिकायत थाने में की गई पुलिस ने जबरन समझौते का दबाव बनाते हुए आपसी समझौता करवा कर मामला खत्म करवा दिया जिससे रंजिश मानते हुए 7 मार्च 2023 को छोटी होली के दिन आरोपी लाठी-डंडे तमंचे से लैस होकर घर में घुस आए और पूरी तरह मारपीट की साथ ही पार्टी के कनपटी पर तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी दी जिससे राजू सिंह के दाहिने कान पर गंभीर चोटें मेडिकल में आई है और उसकी सुनने की क्षमता भी खत्म हो गई है फिर भी तहरीर पर पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया साथ ही घटना की सत्यता को छुपा लिया आरोप है कि पुलिस ने 11 मार्च को अपने हिसाब से लिखवा ली थी और फर्जी तरह से क्रॉस मुकदमा पीड़ित परिवार पर 307 का दर्ज कर लिया है और अब आरोपी निजी मकान उनके नाम करने या दो लाख रुपए की मांग कर रहे हैं और ऐसा ना करने पर पीड़ित परिवार को जेल भेजने की धमकियां दे रहे हैं पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस की इस मामले में मिलीभगत है मामले की सत्यता पता कर न्याय दिलाया जाए