Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

प्राण प्रतिष्ठा पूर्व निकली रामदूत शोभायात्रा से राममय हुआ नाथ नगरी

प्राण प्रतिष्ठा पूर्व निकली रामदूत शोभायात्रा से राममय हुआ नाथ नगरी


झांकियों ने मोहा मन जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत


बरेली। अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भव्य रामदूत शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पहले कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भगवान श्री राम, माता सीता, श्री लक्षण और हनुमान जी के स्वरूपों की पूजा अर्चना की। उसके बाद यात्रा को रवाना किया। भगवान श्री रामदूत शोभायात्रा में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर इसका हिस्सा बने। इस दौरान शोभायात्रा में भगवान श्री राम की पताका लोगों के हाथ में थी। बरेली शीतलहरी नहीं राम लहर हो गया। अयोध्या सा नजारा नजर आ रहा था। रामदूत शोभायात्रा अपने मार्ग बरेली कॉलेज के आनंद आश्रम गेट से शुरू होकर गांधी उद्यान, प्रभा टॉकीज, चौकी चौराहा, पटेल चौक, हनुमान मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड, बरेली कॉलेज सिकलापुर रोड, कालीबाड़ी होते हुए बरेली कॉलेज आना आश्रम गेट पर संपन्न हुई। 

यात्रा में श्री राम की मनमोहक झांकियां, भजनों पर झूमते श्रद्धालु, शोभा यात्रा शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। सभी तरफ भगवान श्री राम, हनुमान के जयकारे गूंज रहे थे।

कोतवाली चौराहे ऊर्जा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सक्सेना व अन्य पत्रकारों ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया स्वागत करने वालों में डॉक्टर पवन सक्सेना मनीष अग्रवाल वीरेंद्र अटल इमरान खान अशोक शर्मा लोटा मुरादाबादी, सुनील सक्सेना विकास सक्सेना नीरज आनंद, विजय सिंह, पुत्तन सक्सेना, शुभम ठाकुर , अजय मिश्रा भानु भारद्वाज शंकर लाल सुरेश रोचानि, अजय प्रताप सिंह, इमरान खान गोपाल राजपूत, किशोर कुमार सहित पत्रकारों ने भव्य शोभायात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया। भगवान श्री राम की रामदूत शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में राम भक्त मौजूद रहे। केसरिया रंग में सभी भजनों की धुन पर घूम रहे थे, जहां भी यात्रा जा रही थी, फूलों की बारिश कर भव्य स्वागत किया जा रहा था।

whatsapp whatsapp