Thursday, 12-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा थाना भोजीपुरा के आरक्षी को ड्यूटी में लापरवाही पर किया गया लाइन हाजिर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा थाना भोजीपुरा के आरक्षी को ड्यूटी में लापरवाही  पर  किया  गया लाइन हाजिर


रजनेश श्रीवास्तव


बरेली।बरेली  के वरिष्ट पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा बड़ी कार्यवाही   भोजीपुरा थाने में जनसुनवाई के दौरान थाना स्तर पर एक आवेदिका के द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच में बरती गयी लापरवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी हाईवे से जांच कराने पर पाया गया कि प्रकरण में आरक्षी निरंजन कुमार द्वारा आवेदिका के प्रार्थना पत्र में अंकित आरोपों की सत्यता जानने के बजाय मौके पर जाये बिना ही यह आख्या तैयार कर थाना पर प्रस्तुत कर दी कि आवेदिका ने थाना आने से मना करते हुए प्रकरण को लेकर मा० न्यायालय में वाद दायर करने की बात कही है। इसलिए आवेदिका द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर किसी पुलिस कार्यवाही की आवश्यकता नहीं है।

आरक्षी निरंजन कुमार की जाँच आख्या से स्पष्ट है कि उन्होंने मौके पर जाँच, सम्बन्धितों से पूछताछ, बीट सूचना अंकन या हल्का प्रभारी को सूचना देने का प्रयास नहीं किया। अपनी आख्या में पुलिस कार्यवाही की अनावश्यकता बताना उनकी कर्तव्य में लापरवाही को दर्शाता है। 

*उक्त के परिणामस्वरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा आरक्षी निरंजन कुमार उपरोक्त को अपने उत्तरदायित्वों के सम्यक निर्वहन में परिलक्षित लापरवाही, अनुशासनहीनता के कारण थाना भोजीपुरा से रिजर्व पुलिस लाइन हाजिर किया गया

whatsapp whatsapp