विक्रम की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को मारपीट कर घर से निकाला
विक्रम की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को मारपीट कर घर से निकाला
शादी में खर्च किया था गाड़ी सहित 8 लाख
5 महीने से पुत्री के जन्म के बाद देखने नहीं आए ससुराली जन
बरेली थाना भोजीपुरा के ग्राम लखमपुर निवासी सुनीता पत्नी हरप्रसाद पुत्री लालाराम ने अपने ससुराल वालों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके पिता ने 26 अप्रैल 2021 को मोटरसाइकिल स्प्लेंडर, एलसीडी, सोने की चेन, फ्रीज, अलमारी एवं 1 लाख 70 हजार नकद सहित लगभग 8 लाख खर्च करके विवाह करवाया था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार एक विक्रम टेंपो की मांग करने लगे जो पूरी ना होने पर 2 अक्टूबर 2021 को गर्भावस्था में होने के बावजूद भी पीड़िता को मारपीट कर गंदी गालियां देते हुए मात्र पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया और बिना विक्रम के वापस आने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने बताया कि तभी से वह अपने मायके में रह रही है आरोप है कि 4 अप्रैल 2022 को आरोपी पति ससुर सास सहित सब घर पर आए और पुन्हा टेंपो की मांग करने लगे मांग पूरी ना करते हुए विरोध किया और प्रार्थिनी ने साथ चलने की बात कही तो आरोपियों ने बिना गाड़ी के साथ ले जाने से भी मना कर दिया और दहेज में दी गई मोटरसाइकिल साथ ले जाने लगे विरोध पर गाली गलौज की और भाइयों को जान से मारने की धमकी दी पीड़िता ने बताया कि 29 अप्रैल 2022 को उसने एक पुत्री को जन्म दिया है सूचना देने के बाद भी ससुराल में से कोई भी व्यक्ति पुत्री को देखने नहीं आया पीड़िता ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।