गंदगी से आजादी जागरूकता के लिए किए जा रहे नुक्कड़ नाटक
गंदगी से आजादी जागरूकता के लिए किए जा रहे नुक्कड़ नाटक
बरेली नगर विकास विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन 10 तक डोर टू डोर अभियान के अंतर्गत, गंदगी से आजादी विषय पर बरेली के सभी वार्डो मे चलाया जा रहा है जिसमे नगर निगम बरेली द्वारा क्षेत्र वासियो को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है साथ ही ये भी बताया जा रहा है की गंदगी से तरह तरह की बीमारियां उत्पन्न होती है इसलिए कूड़े को कूड़ेदान में ही डाले, गीला कूड़ा हरे डस्टबिन मे, और सूखा कूड़ा नीले डस्टबिन में डाले और रोड या नाले नालियों में ना फेके बल्कि डोर टू डोर की गाड़ी या रिक्शे में ही अलग अलग डाले स्वछता अपनाये स्वस्थ रहे साथ ही किसी भी प्रकार की कोई शिकायत हो तो स्वच्छता महुआ ऐप अपने फोन में डाउनलोड करे और फोटो के माध्यम से शिकायत डाले। बुधवार को आजम नगर, सिकलापुर, हरुनगला और स्वाले नगर वार्ड में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया, जिसमे नगर निगम बरेली से अंकिता पाण्डेय स्वच्छ भारत मिशन टीम से , राजेश कश्यप, दिनेश व प्रेम नाथ सफाई नायक उपस्थित रहे।