लोकसभा से ऐरन का टिकट होने पर उनके समर्थकों ने बांटी मिठाई
लोकसभा से ऐरन का टिकट होने पर उनके समर्थकों ने बांटी मिठाई
बरेली। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन का बरेली लोकसभा से समाजवादी पार्टी से टिकट होने पर उनके प्रतिनिधि डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह एवं उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार कर मिठाई बाटी।
और बरेली विश्व मानव ऑफिस एवं नेहरू युवा केंद्र में जाकर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन को फूल माला पहनकर पुष्प गुच्छ देकर बंधाई दी। इस मौके पर उनके समर्थकों ने प्रवीण सिंह ऐरन जिंदाबाद के नारे भी लगाए। सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह ने बताया कि माननीय अखिलेश यादव ने बरेली लोकसभा से माननीय सांसद प्रवीण सिंह ऐरन पर विश्वास जताया है उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हम आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन को भारी मतों से जीतकर भेजेंगे।