सावधान मोटरसाइकिल पर अब दोनों लोगों को हेलमेट लगाना जरूरी है
रिपोर्ट रजनेश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश में अब दोपहिया वाहन खरीदने पर चालक और पीछे बैठने वाली सवारी दोनों के लिए अलग-अलग ISI आईएसआई प्रमाणित हेलमेट लेना अनिवार्य होगा। वाहन विक्रेता को यह सुनिश्चित करना होगा कि ग्राहक को दो हेलमेट दिए जाएं। इस व्यवस्था का प्रमाण पंजीकरण से जुड़े दस्तावेजों के साथ वाहन पोर्टल पर अपलोड करना होगा