Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

भोज, समाज का उमड़ा जनसैलाब मकर संक्रांति पर पटेल छात्रावास में दिखा एकता और परंपरा का संगम

रिपोर्ट रजनेश श्रीवास्तव

बरेली में कुर्मी क्षत्रिय सभा का खिचड़ी भोज, समाज का उमड़ा जनसैलाब



मकर संक्रांति पर पटेल छात्रावास में दिखा एकता और परंपरा का संगम



बरेली। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कुर्मी क्षत्रिय सभा की ओर से रविवार को पटेल छात्रावास, ब्रह्मपुरा में भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन स्थल पर उत्सव, परंपरा और भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला।

सभा के अध्यक्ष के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज को एकजुट रखने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से कुर्मी क्षत्रिय समाज अपनी सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करता है। खिचड़ी भोज सामाजिक मेलजोल और एकजुटता का सशक्त माध्यम बन रहा है। सभा के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने कहा कि समाज की मजबूती एकता में ही निहित है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने समाज से संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महामंत्री रामऔतार गंगवार, उपाध्यक्ष प्रेम शंकर गंगवार, महामंत्री/व्यवस्थापक आर.सी. लाल, उपाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह गंगवार, महामंत्री मूलचंद गंगवार, कोषाध्यक्ष आलोक गंगवार, ऑडिटर एडवोकेट मनोज बाबू गंगवार और मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार की सक्रिय भूमिका रही।

इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य अरविंद पटेल, विद्याराम गंगवार, ओमकार गंगवार, एडवोकेट मुनेन्द्र सिंह गंगवार, राजेश गंगवार, उग्रसेन गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, कृष्ण पाल सिंह, अमित गंगवार, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, शक्ति सिंह राठौर, तेज पाल गंगवार, भानू प्रताप गंगवार, मनोहर लाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह, भद्र पाल गंगवार और महेश चन्द पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp