नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

होटल में तोड़फोड़ व लूट करने वालों पर 5 माह बाद भी कार्यवाही नहीं

होटल में तोड़फोड़ व लूट करने वालों पर 5 माह बाद भी कार्यवाही नहीं


पीड़ित बोला परिवार को है जान का खतरा



बरेली।         एक होटल के मालिक ने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 5 माह बीत जाने के बाद भी होटल में तोड़फोड़ एवं लूटपाट करने वालों के विरुद्ध आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। थाना बारादरी के एजाज नगर गोटिया में रहने वाले अजीम पुत्र दिलावर खा ने बताया कि उसका एक मकान सैलानी के मेन रोड पर स्थित है जिसमें अगस्त 2021 को दरबारे सैलानी नाम से होटल खोला था 25 अक्टूबर 2021 को पीड़ित अपने मौसेरे भाई के साथ होटल के बरामदे में सो रहा था एवं स्टाफ छत पर सो रहा था आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाले तीन आरोपी अपने 25 से 30 अज्ञात लोगों को लेकर होटल में घुस आए जिनके हाथ में तमंचे एवं लाठियां थी उक्त लोगों ने पूरे होटल के सामान को तहस-नहस कर दिया जिसमें तंदूर बारदाना सहित सभी खत्म हो गया एवं उक्त लोगों ने तमंचा दिखाते हुए मोबाइल भी छीन लिया तोड़फोड़ की आवाज सुनकर जब कारीगर नीचे आए तो कारीगरों में से राजू नाम के कारीगर से भी मोबाइल एवं ₹6000 छीन लिया। साथ ही काउंटर में रखे हुए ₹12000 लूट लिए आरोप है कि उक्त लोगों ने जाते समय होटल में लगे कैमरे एवं उसकी मशीन भी तहस-नहस कर दी परंतु तमाम अधिकारियों के पास चक्कर काटकर पीड़ित परेशान हो चुका है 5 महीने बीत जाने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है

whatsapp whatsapp