Thursday, 12-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मंगला चरण से शुरू हुआ तुलसी जयंती समारोह

मंगला चरण से शुरू हुआ तुलसी जयंती समारोह


साथ ही प्रेस वार्ता द्वारा दी गई पूरे कार्यक्रम की जानकारियां




बरेली          श्री रामायण मंदिर में 15 दिवसीय तुलसी जयंती समारोह गुरुवार से प्रारंभ हो गया है। प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए भजन गायक जगदीश भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम को सुंदर रूप प्रदान करने के लिए मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है इसमें अत्यंत आकर्षक विद्युत सज्जा एवं फूलों से पूरे मंदिर का श्रृंगार किया गया है। मंदिर की एव प्रभु दरबारों की शोभा देखते ही बनती है।

गुरुवार मंगलाचरण कार्यक्रम में श्री रामायण मंडल के बहुत ही अच्छे भजन गायक ठाकुर जी के समक्ष सुंदर भजन प्रस्तुत करेंगे। 22 जुलाई को अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल एवं 23 जुलाई को निष्काम संकीर्तन मंडल प्रभु का गुणगान करेंगे ।24 तारीख को श्री राम कथा प्रारंभ होगी जिसमें अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता देवी हेमलता शास्त्री के मुख से हम लोग श्री राम कथा श्रवण कर पाएंगे राम कथा का कार्यक्रम 1 अगस्त तक चलेगा। 2 अगस्त को भैया राजीव शास्त्री सोनीपत वालों की और 3 अगस्त को श्री विनोद अग्रवाल जी के लाडले श्री जतिन अग्रवाल एवं महावीर शर्मा जी की भजन संध्या का आयोजन है। 4 अगस्त को शांति यज्ञ, हरि नाम संकीर्तन एवं भंडारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहेगा जिसमें हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अनिल अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा, जगदीश भाटिया,नवीन अरोड़ा, राकेश, बाल कृष्ण, दिनेश, मनोज, किशोर, भूषण, योगेश आदि मौजूद रहे।प्रबंध समिति की ओर से सबसे सादर प्रार्थना है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर प्रभु कृपा प्राप्त करें।

whatsapp whatsapp