सर्वर डाउन होने के बाबजूद मीरगंज एसडीएम के निर्देश पर परेशान ग्राहकों को एजेंसी कर्मियों के द्वारा गैस सिलेंडर का वितरण

फतेहगंज पश्चिमी _ सर्वर डाउन होने के बाबजूद एसडीएम के निर्देश पर परेशान ग्राहकों को एजेंसी कर्मियों के द्वारा गैस सिलेंडर का वितरण किया गया।जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को सर्वर नहीं चलने के कारण कस्बे की सुधा गैस एजेंसी पर ग्राहकों को गैस सिलेंडर वितरण नहीं किए गए थे। जिससे लोगों में रोष देखने को मिला। दो तीन घंटे लोगो ने हंगामा भी किया था। कस्बे के अजय गुप्ता, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह ने मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार सिंह, फतेहगंज पश्चिमी लेखपाल आदित्य गंगवार एवं मीरगंज पूर्ति निरीक्षक को फोन कर सिलेंडर न मिलने की जानकारी दी। शिकायत मिलने पर शुक्रवार को एसडीएम आलोक कुमार, पूर्ति निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी रामलीला गेट के पास सुधा गैस एजेंसी पर पहुंचे और उन्होंने अभिलेख और स्टॉक चेक किये। और प्रबंधक सुरेंद्र गुप्ता, मैनेजर मोहन स्वरूप से बातचीत करके उपभोक्ताओं की गैस बुक जमा करने के बाद सर्वर डाउन होने के बाबजूद गैस सिलेंडर वितरण करने के निर्देश दिए। ग्राहकों ने फिर लाइन में लगकर गैस सिलेंडर खरीदे। गैस मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। प्रबंधक सुरेंद्र कुमार गुप्ता एवं मैनेजर मोहन स्वरूप गंगवार ने बताया पहले से बुकिंग वाले ग्राहकों को गैस सिलेंडर वितरण किए गए है।गैस की कोई दिक्कत नहीं है।
मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की दोनो गैस एजेंसी के अभिलेख,स्टॉक का निरीक्षण करके गैस वितरण सुचारू करा दिया है।