Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

चाइल्डलाइन दोस्ती सप्ताह के क्रम में बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रोग्राम

चाइल्डलाइन दोस्ती सप्ताह के क्रम में बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रोग्राम



अधिकारियों को रक्षाबंधन बांधकर लिया बच्चों की सुरक्षा का वचन



विभिन्न कार्यालयों में रंगोली एवं हस्ताक्षर करा कर जनता को किया जागरूक



बरेली       चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह के क्रम में बच्चों के द्वारा रक्षाबंधन प्रोग्राम किया गया सर्वप्रथम चाइल्ड लाइन व रेलवे चाइल्डलाइन की टीम द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में 1098 चाइल्डलाइन की रंगोली बनाई गई उसके पश्चात जिलाधिकारी महोदय को बच्चों ने सुरक्षा बैंड बांधे जिलाधिकारी द्वारा बच्चों की सुरक्षा के संबंध में उचित निर्देश देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की उसके पश्चात जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती नीता अहिरवार को बच्चों ने रक्षा सूत्र बांधे उनके द्वारा भी बच्चों को उचित दिशा निर्देश दिए गए चाइल्ड लाइन बरेली व रेलवे चाइल्डलाइन की टीम द्वारा एसएसपी ऑफिस में भी रंगोली बनाई गई तथा पुलिस अधीक्षक अपराध को बच्चों ने रक्षा सूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा से संबंधित उचित दिशा निर्देश प्राप्त किए सभी अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधा गया उसके पश्चात चाइल्डलाइन टीम बच्चों को लेकर कमिश्नर कार्यालय पहुंची वहां पर बच्चों द्वारा कमिश्नर महोदया को रक्षा सूत्र बांधे गए तथा कमिश्नर महोदया द्वारा बच्चों को सुरक्षा से संबंधित उचित दिशा निर्देश देते हुए चाइल्ड लाइन 1098 से संबंधित हस्ताक्षर पैड पर बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए हस्ताक्षर किए गए उसके बाद बच्चों ने महापौर उमेश गौतम को भी रक्षा सूत्र बांधा महापौर  द्वारा भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की गई सभी अधिकारी गणों द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य और उनकी सुरक्षा की कामना व दिशा निर्देश दिए गए कार्यक्रम का समापन करने के पश्चात चाइना टीम द्वारा बच्चों को गांधी उद्यान बरेली में मस्ती कराई गई चाइल्डलाइन की टीम से केंद्र प्रभारी सौरभ गंगवार टीम सदस्य रिया सिंह रवि गंगवार तथा रेलवे चाइल्डलाइन से केंद्र समन्वयक खुशबू काउंसलर शहरीन का मेघा  उपस्थित रही।

whatsapp whatsapp