Thursday, 12-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बहन को मार कर कमरे में ही कर दिया दफन, ऊपर से बना दिया फर्श

बहन को मार कर कमरे में ही कर दिया दफन, ऊपर से बना दिया फर्श


उधार के 51 हजार वापिस मांगने पर दिया घटना को अंजाम



कॉलगर्ल की हत्या में जा चुका है जेल, म्रतक बहन ने ही कराई थी जमानत


राहुल सक्सेना


बरेली।         जहां भाई अपनी बहन की रक्षा का बचन लेते हैं तो वहीं इस रिश्ते को बरेली में एक भाई ने कलंकित कर दिया। भाई ने अपनी बहन की हत्या कर शव को अपने ही घर में दफन करने के बाद उसके ऊपर फर्स पड़वा दिया। 21 दिन से गायब महिला का शव उसके भाई रामू की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया बताते चलें थाना सुभाषनगर के सनईया धनसिंह निवासी तेजराम की 35 वर्षीय बेटी रानी का विवाह रुद्रपुर के शिव नगर निवासी अलकेश से 20 साल पहले हुआ था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। बहनों की शादी होने के बाद वह मायके चली गई। भाई रामू और लखन घर पर रह गए। रामू की भी शादी हो गई चुकी है। जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले टेंपो खरीदने के लिए भाई रामू ने उससे 51 हजार रुपये उधार लिए थे। रानी की बड़ी बेटी शिवानी का विवाह था। वह 15 मार्च को भाई रामू से अपने रुपये लेने आई थी। रामू ने रुपये मांगने पर अपनी बहन की गला दवा कर हत्या कर दी। उसके बाद उसने घर में ही चार फिट गहरा गड्डा खोदकर बहन के शव को दफना दिया। उसके कुछ दिन बाद उस पर फर्श पड़वा दिया। पड़ौस में रहने वाले बड़े भाई लखन ने बहन का पर्स चारपाई पर पड़ा देखा। उसने बहन के ना मिलने पर 17 मार्च को थाना सुभाषनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब से वह लापता चल रही थी। इस दौरान लखन ने देखा कि जिस चारपाई पर उसका भाई बैठता है वहां नया पर्स पड़ा है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी रामू की निशानदेही पर रानी के शव को बरामद कर लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया यह भी जा रहा है कि दोनों भाई बहन साथ में बैठ कर शराब भी पी लेते थे। रामू अपराधी किस्स का था। उसने बहन से 51 हजार रुपये टेंपो खरीदने को लिए थे। टेंपो लेने के बाद उसने सीबीगंज निवासी कॉल गर्ल का अपने साथी मोनू यादव के साथ मिलकर मर्डर कर दिया। वह उसके शव को दो दिन तक टेंपो से लेकर घुमता रहा। इस मामले में वह जेल भी गया था। जब रामू को कॉलगर्ल की हत्या के आरोप में पकड़ कर जेल भेज दिया तो उसकी बहन रानी ने ही उसकी जमानत कराई थी। जिस बहन ने उसकी जमानत कराई उसका ही उसने कत्ल कर दिया।

whatsapp whatsapp