Wednesday, 11-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कार में बंधक बनाकर दिन भर किया बलात्कार

कार में बंधक बनाकर दिन भर किया बलात्कार


शादी का झांसा देकर घुमाने ले गया था आरोपी


चार साल से पति से अलग रह रही है दो बच्चों की माँ


चाकू की नोक पर पिलाई बियर, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी


बरेली।            थाना सुभाष नगर के मणिनाथ में रहने वाली एक महिला के साथ कार में बंधक बनाकर कई बार बलात्कार किया गया और रात के अंधेरे में घर से काफी दूर फेंक कर आरोपी फरार हो गया जिस पर महिला ने थाने में पहुंचकर शिकायत की है। 

जानकारी के मुताबिक मणिनाथ में रहने वाली महिला जो कि 2 बच्चों की मां है और उसका पति लगभग 4 वर्ष से उसके साथ नहीं रह रहा। एवं महिला स्टेशन रोड पर सुभाष नगर में प्राइवेट जॉब करके अपना बा अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है महिला ने आरोप लगाया है कि मणिनाथ के ही रहने वाले एक युवक जिसका आना जाना उस जगह था जहां पर काम करती है इसी दौरान उसकी जान पहचान उस व्यक्ति से बड़ी और उसने महिला का साथ देते हुए उससे शादी का वादा किया आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने सुबह लगभग 9:45 बजे महिला को मिलने के लिए बुलाया था और वह अपनी कार में बिठाकर कैंट की तरफ ले गया और अज्ञात जगह पर जाकर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया क्योंकि वह नशे में था जब महिला ने इसका विरोध जताया तो आरोपी ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर जबरन बलात्कार किया और उसको धमकी देकर चाकू की नोक पर बियर भी पिलाई महिला ने बताया कि उक्त आरोपी ने रात 2:00 बजे तक कार में बंधक बनाकर महिला के साथ कई बार दुराचार किया और किसी को बताने एवं पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर के पास फेंक कर चला गया महिला ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है

whatsapp whatsapp